News24you

News you are looking for

Earthquake News: लखनऊ समेत कई जगह भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता

Nepal Earthquake: नेपाल में साल का सबसे बड़ा भूकंप, सेना मैदान में उतरी

Earthquake News उत्तर प्रदेश में लखनऊ और सीतापुर समेत कई जिलों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 1.16 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई। इसका केंद्र लखनऊ से 139 किमी दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में 82 किमी की गहराई में रहा।

 

हालांकि अभी तक जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। झटकों के चलते लोगों की नींद खुल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, जन्माष्टमी मना रहे लोग भी घबराकर पंडालों से बाहर निकल आए। लोगों के अनुसार झटका इतना तेज था कि घरों में रखे कूल, फ्रिज समेत कई सामान देर तक हिलते रहे।

Earthquake News सीतापुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

कान्हा के जन्म लेते ही सीतापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 1:16 पर अचानक एक तेज भूकंप का झटका महसूस हुआ। लोगों ने बताया कि झटका इतनी तेज था कि घरों में रखे हुए कूलर व फ्रिज कुछ देर के लिए हिल गए। कुछ ही देर में इधर उधर से तमाम रिश्तेदार नातेदारों के फोन आने शुरू हो गए। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके कुछ देर रहे थे। उसके बाद शांत हो गए। इसकी वजह से लोग काफी देर तक जागते रहे।

बहराइच में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों ने बताया की जन्माष्टमी देख कर लौटने के बाद सोने के लिए जाते वक्त झटके महसूस किए। लोगों के अनुसार यह घटना 1:15 के आसपास की है।

 

Earthquake News उत्तराखंड में भी झटके

इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए, जो रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता भूकंप की तीव्रता मापी गई। एनसीएस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हेनले गांव के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया।