Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Earthquake: 12 घण्टे में तीन भूकंप, यूपी, मणिपुर के बाद गुजरात और अफगानिस्तान में हिली धरती

Earthquake Today: देश-दुनिया में भूकंप का खतरा लगातार मंडरा रहा है। ताजा खबर यह है कि पिछले करीब 12 घंटों में तीन बार भूकंप की खबरें आ चुकी हैं। ताजा खबर अफगानिस्तान से है जहां शनिवार सुबह करीब 9.07 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अफगानिस्तान में सुबह करीब 09:07 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 186 किलोमीटर नीचे थी। अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

गुजरात में भी भूकंप

ताजा खबर के मुताबिक, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के मुताबिक, अमरेली शहर के 43 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व (एसएसई) में स्थित भूकंप का केंद्र सुबह 7.51 बजे रिकॉर्ड किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp