News24you

News you are looking for

Earthquake राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

Earthquake राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज झटके
Earthquake in Delhi-NCR: राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर 2.28 बजे 30 सेकंड से अधिक समय तक तेज झटके महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड तक धरती डोली है। केंद्र नेपाल में है। इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली में भूकंप आया था।

 

दिल्ली में तीव्रता 5.8 मापी गई है। जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय अधिकांश दफ्तरों में लंच का समय था। भूकंप के समय दिल्ली में मेयर के चुनाव की कार्यवाही चल रही थी। वहां मौजूद लोग भी डर गए। अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।