News24you

News you are looking for

Drink and Drive Penalty in katni: सावधान शराब पीकर चलाई गाड़ी, चालक के साथ वाहन मालिक का भी कट गया चालान

Drink and Drive Penalty in katni: सावधान शराब पीकर चलाई गाड़ी, चालक के साथ वाहन मालिक का भी कट गया चालान

Drink and Drive Penalty in katni: कटनी में अगर आप सावधान नहीं हैं और शराब पीकर गाड़ी चालक ने भी चलाई तो आपकी जेब भी चालान से कटेगी। जी हां ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमे शराब पीकर वाहन चला रहे चालक पर तो साढ़े 15 हजार का फाइन लगा ही वाहन के मालिक को भी 5 हजार पेनाल्टी देना पड़ी। मतलब साफ ड्राइव विथ ड्रिंक से तौबा कर लें।

Drink and Drive Penalty

कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित कर कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा बिलहरी नाका में वाहन चैकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमपी-21-एमपी-2014 का चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया जिसका थाना यातायात में प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया ।  न्यायालय द्वारा आज 18 अक्टूबर को वाहन चालक को 15500 व वाहन मालिक को 5000 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया। यही नहीं उक्त वाहन चालक का अब यातायात पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कराने की तैयारी में है।