DPC 1991 बैच के IAS अधिकारियों का अपर मुख्य सचिव बनने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा

DPC 1991 बैच के IAS अधिकारियों का अपर मुख्य सचिव बनने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा

Departmental Promotion Committee: DPC प्रदेश में अब 1991 बैच के आइएएस IAS अधिकारियों का अपर मुख्य सचिव बनने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। मंत्रालय में बुधवार को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। इसमें सभी अधिकारियों को पदोन्नति के योग्य पाया गया। वरिष्ठता के हिसाब से सबसे पहले वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनोज गोविल पदोन्नत होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन ने हिस्सा लिया। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव वीरा राणा शामिल हुईं। 1991 बैच के अधिकारियों के सर्विस रिकार्ड के आधार पर मनोज गोविल, अशोक बर्णवाल और मनु श्रीवास्तव को पदोन्नति के लिए पात्र पाया गया।

अब बैठक की अनुशंसा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। बैच में वरिष्ठता के हिसाब से सबसे पहले मनोज गोविल अपर मुख्य सचिव पद पर एक अप्रैल को पदोन्नत होंगे। वे गुरुवार को सेवानिवृत्त होने वाले अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास आइसीपी केशरी की सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाला स्थान लेंगे। इसके बाद अशोक बर्णवाल और फिर मनु श्रीवास्तव को पद रिक्त होने पर पदोन्नत किया जाएगा।

Exit mobile version