एक्ट्रेस Divya Bhatnagar (दिव्या भटनागर) का निधन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की एक्ट्रेस Divya Bhatnagar (दिव्या भटनागर) का निधन हो गया है। उन्हें बीते दिनों कोरोना हुआ था और तब से अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस तरह दिव्या भटनागर की मौत की खबर से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में दुख की लहर है। दिव्या भटनागर ने टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ की भूमिका से पहचान बनाई थी। उनका गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगातार काम रहो रहा था और यही उनकी मौत का कारण बना। सुबह 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दिव्या ने Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अलावा भी कई सीरियल्स में काम किया है, जिनमें प्रमुख हैं सेठजी, सिलसिला प्यार का, कभी हां कभी नां, कभी सौतन कभी सहेली, प्रीतो, श्रीमान श्रीमती फिर से, तेरा यार हूं मैं।

Exit mobile version