News24you

News you are looking for

Deepika Padukone Health Update: बैचेनी की शिकायत के बाद दीपिका पादुकोण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट

Deepika Padukone Health Update
Deepika Padukone Health Update:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बैचेनी की शिकायत के बाद बीती रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ताजा खबर यह है कि Deepika Padukone की तमाम जांच नॉर्मल निकली हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि अभिनेत्री को कितना समय लगेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका अब बेहतर महसूस कर रही हैं। अभी उनकी टीम ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी दी नहीं दी है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी सेहत पर नजर आ रही है। Deepika Padukone की अगली फिल्म ‘पठान’ हैं, जिसमें वो शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

Pathaan Movie Update: शाहरुख खान की नई फिल्म का एक और अपडेट, दीपिका का आया नया लुक सामने

Deepika Padukone Health Update: जून में भी हुई थीं बीमार

 

इसे पहले जून 2022 में भी Deepika Padukone की सेहत बिगड़ गई थी। तब अभिनेत्री ने हृदय गति बढ़ने की शिकायत की थी। उस समय Deepika Padukone, साउथ के सुपर स्टार प्रभास के साथ एक फिल्म शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं।

Bollywood Actress Oops Moment: आलिया, दीपिका, दिशा सहित ये अभिनेत्रियों अपने ड्रेस के कारण झेल चुकी शर्मिंदगी, देखें तस्वीरें

 

तब भी अभिनेत्री को जांच के लिए कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैन्स के लिए अच्छी बात यह रही कि अभिनेत्री जल्द ठीक होकर काम पर लौट आईं।