Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOME

50 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्द हो सकती है वृद्धि, जानिए कब तक बढ़ेगी सैलरी

Drawing allowance । 50 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्द हो सकती है वृद्धि, जानिए कब तक बढ़ेगी सैलरी। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत केंद्रीय कर्मचारी सैलरी में बढ़ोतरी होने का इंतजार कर रहे है।

अब जल्द बड़ी इनको बड़ी खुशखबरी मिल सकदी है क्योंकि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर फैसला कर लिया है। अगले साल जून के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

आगामी वर्ष जुलाई में यह चार फीसदी बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर महंगाई भत्ता चार फीसदी की दर से बढ़ाया जाता है, तो इससे सीधे तौर पर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

मौजूदा समय में सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जून 2021 तक के लिए भत्ते में वृद्धि को फ्रीज किया हुआ है। कर्मचारियों को पिछली दर के हिसाब से 17 फीसदी डीए का भुगतान किया जा रहा है। इसका मतलब यह है चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद यह दर 21 फीसदी हो जाएगी। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में इस साल कोई इजाफा नहीं होगा।

मार्च में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की वृद्धि की थी। हालांकि, अप्रैल में सरकार ने महामारी का हवाला देते हुए इसे जून 2021 से लागू करने का फैसला किया था।

इससे पहले खबर आई थी कि सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा कर सकती है और आधार वर्ष को 2016 कर सकती है। ऐसा करने पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होती, क्योंकि उनका महंगाई भत्ता CPI-IW की गणना के आधार पर निर्भर है।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp