News24you

News you are looking for

Cyrus Mistry Death: TATA संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत, कार के उड़े परखच्चे

Cyrus Mistry Death: TATA संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत, कार के उड़े परखच्चे

Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र में मुंबई के करीब पालघर जिले में हुए इस हादसे में साइरस मिस्त्री की कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट स्पॉट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ नजर आ रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद कार का बुरा हाल हो चुका था। हादसे के बाद का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कार के सेफ्टी बैलून्स भी खुल गए थे, लेकिन इसके बावजूद साइरस मिस्त्री की जान नहीं बच सकी।

cyrus mistry

पालघर पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि गाड़ी चलाने वाले ने नियंत्रण खो दिया था। वहीं साइरस मिस्त्री पार्थिव शरीर कासा के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। वहीं पुलिस में मामले में एक्सीडेंट डेथ रिपोर्ट के तहत केस दर्ज कर रही है।

अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई
बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई के लिए वापस जा रहे थे। इसी दौरान पालघर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक कार में साइरस मिस्त्री के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे। इनमें मुंबई की मशहूर गायकनोलॉजिस्ट डॉक्टर अनाहिता पंडोले, उनके पति दारिस पंडोले और देवर जहांगीर थे। मरने वालों में जहांगीर पंडोले भी शामिल हैं।