Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOME

Cyclone Nivar Updates: तमिलनाडु-पुडुचेरी के बाद कर्नाटक से टकराएगा निवार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Cyclone Nivar Updates: तमिलनाडु-पुडुचेरी के बाद कर्नाटक से टकराएगा निवार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट नई दिल्ली, एजेंसियां। देर रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराने के बाद चक्रवात ‘निवार’ उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग कि अनुसार इसके कर्नाटक से टकराने की संभावना है। इस दौरान बेंगलुरु शहर और आसपास में अगले 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अधिकारियों ने कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी दोनों में चक्रवात के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि तेज हवाओं ने कई वजह पर पेड़ों को उखाड़ दिया।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें गंभीर चक्रवाती तूफान निवार के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात की स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।

हालांकि तूफान का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। समुद्र के ऊपर अभी भी चक्रवात के कुछ हिस्से हैं। चेन्नई में तेज हवा चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश तटीय क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp