News24you

News you are looking for

Coronavirus XE देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘XE’ को लेकर दहशत, दिल्ली में 14 बच्चे संक्रमित

Coronavirus XE देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'XE' को लेकर दहशत, दिल्ली में 14 बच्चे संक्रमित

Coronavirus XE। देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘XE’ को लेकर दहशत बढ़ती जा रही है। दिल्ली में कोरोना से संक्रमित पाए गए लोगों के करीब 300 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजे गए हैं।

वहीं आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि राजधानी दिल्ली में 14 कोरोना पॉजिटिव बच्चे निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर में कोमोरबिडिटी है। यदि देशभर की बात की जाए तो भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए 3,00,918 सैंपल टेस्ट किए गए, शुक्रवार तक कुल 83,14,78,288 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने यह जानकारी दी है। वहीं बीते 24 घंटों में COVID-19 के 975 नए मामले सामने आए है और कुल 796 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की देशभर में कोरोना से मौत हुई। अभी देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 11,366 हैं, वहीं कुल मौतें 5,21,747 लोगों की हुई है।

XE’ वेरिएंट का पता लगाने के लिए हो रही जीनोम सीक्वेंसिंग

दिल्ली और नोएडा में कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में ‘XE’ जैसा कोई नया वेरिएंट फैला है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों के करीब 300 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में 7 से 10 दिन का समय लगेगा।