News24you

News you are looking for

Coronavirus LIVE: फिर बढ़े कोरोना के मरीज, 24 घंटे में मिले 67,208 नए केस, 2330 की मौत

Coronavirus LIVE: फिर बढ़े कोरोना के मरीज, 24 घंटे में मिले 67,208 नए केस, 2330 की मौत

Coronavirus  देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर अभी थमा नहीं है। कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते से लगातार कोरोना के नए केस एक लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, कोरोना के दैनिक मरीजों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटों में 67,208 कोरोना मरीज मिले हैं और 2,330 लोगों की जान चली गई है। इससे एक दिन पहले, 62,224 नए मामले सामने आए थे।

 

टीकाकरण: 26.55 करोड़ लोगों को लगा टीका
देश में कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए तेजी से टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। देश में अब तक 26,55,19,251 लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।

कोरोना: सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 1,03,570 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,84,91,670 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों संख्या अधिक है, जिससे सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। फिलहाल, देश में 8,26,740 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामलों की यह संख्या 71 दिनों बाद सबसे कम है।