News24you

News you are looking for

Coronavirus कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगने के बाद सभी राज्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश

MP CoronaVirus Alert: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्‍य सरकार सतर्क, प्रदेश में संक्रमण दर शून्‍य, पांच सक्रिय मरीज

Coronavirus कोरोना के नए वेरिएंट के पता लगने के बाद सरकार ने सभी राज्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। दुनिया के लिए एक चौंकाने और सतर्क रहने की खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका में कोविड​​​​-19 के नए वैरियंट का पता चला है। इस वेरिएंट को B.1.1529 नाम दिया गया है।

सबसे पहले वहां रिपोर्ट किए जाने के कारण इसे बोत्सवाना वेरिएंट भी कहा जा रहा है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनिया में कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट देखी जा रही है और भारत में टीकाकरण अभियान भी अपनी तेज गति से चल रहा है।

इसका पता चलते ही भारत सरकार तुरंत हरकत में आ गई है। इस क्रम में आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव (स्वास्थ्य) को पत्र लिखकर आगाह किया है। उन्‍होंने कहा है कि “बोत्सवाना (3 मामले), दक्षिण अफ्रीका (6 मामले) में एक COVID-19 वेरिएंट 8.1.1529 के कुछ मामले सामने आए हैं। एक केस हांगकांग में भी आया है। हालांकि सरकार ने सभी राज्‍यों को सूचना देकर इस संभावित खतरे से आगाह कर दिया है। ऐसे में विदेशों से भारत आने वाले यात्रियों की जांच पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा।