Corona Vaccine कल 100 करोड़ वैक्सीन डोज के साथ भारत रचेगा इतिहास !

Corona Vaccine कल 100 करोड़ वैक्सीन डोज के साथ भारत रचेगा इतिहास !

Corona Vaccine : भारत का कोरोना टीकाकरण महाअभियान निरंतर जारी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो गुरुवार को देश को एक बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। 21 अक्टूबर को भारत के100 करोड़ टीकाकरण लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मडाविया ने ट्वीट किया और कहा है कि, “देश वैक्सीन शतक बनाने के करीब है। इस स्वर्णिम अवसर के सहभागी बनने के लिए देशवासियों से मेरी अपील है कि जिनका वैक्सीनेशन बाकी है वो तत्काल टीका लगवाकर, भारत की इस ऐतिहासिक स्वर्णिम टीकाकरण यात्रा में अपना योगदान दें।”

भारत ने 99 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक का आंकड़ा पूरा कर लिया था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा COVID-19 टीकाकरण अभियान चला रहा है, जो इस साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था। धीमी और तेज शुरुआत के बावजूद, इसने तीव्र गति प्राप्त की और सितंबर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर, 17 सितंबर, रिकॉर्ड 2.50 करोड़ खुराक दी गई। चूंकि देश 100 करोड़ खुराक देने के करीब है, इसलिए केंद्र ने राज्यों से टीकाकरण की दूसरी खुराक के कवरेज पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है, ताकि टीके की पर्याप्त खुराक उपलब्ध हो सके। भारत की लगभग 74.45 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी गई है और लगभग 30.63 प्रतिशत ने दोनों खुराक प्राप्त की हैं। भारत में 2.42 करोड़ से अधिक योग्य वयस्कों को अभी तक एक शॉट नहीं मिला है, जबकि 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है।

Exit mobile version