Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Corona Updates: WHO ने लंबी यात्रा करने वालों को दी मास्क पहनने की सलाह, पढ़ें कोरोना से जुड़ी खबरें

Corona Updates: WHO ने लंबी यात्रा करने वालों को दी मास्क पहनने की सलाह दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन के अलावा भारत, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने लंबी यात्रा करने वालों को मास्क पहनने की अपील की है।

 

WHO के इमरजेंसी अधिकारी ने कहा कि चीन के बाद अब पूरी दुनिया पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका में भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB.1.5 के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में वे लोग जो लंबी यात्रा कर रहे हैं, उन्हें बिना लापरवाही बरते मास्क पहनना चाहिए। हर देश को लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क पहनने और कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करने की सलाह देनी चाहिए।

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 174 मामले

भारत में एक दिन में कोविड-19 के मामलों की संख्या में 174 की वृद्धि हुई। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,257 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत में दैनिक सकारात्मकता 0.09 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.10 प्रतिशत थी। भारत के सक्रिय केसलोड में एक दिन में 52 की गिरावट आई और अब यह कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,47,775 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.16 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp