Thursday, October 29, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona Update: रायपुर में फूटा कोरोना बम, 42 नए मरीज मिले

CG Corona Update: छत्‍तीसगढ़ में कोरोना संकमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में रोजाना यह आंकड़ा 100 के करीब पहुंच चुका है। रविवार को रायपुर में 42 केस मिले। राज्य भर में कोरोना संक्रमण के 98 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दुर्ग में 36, बिलासपुर में 12, बलरामपुर में चार, जशपुर में दो समेत अन्य जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए। राज्य में सक्रिय मरीजों की बात करें तो सर्वाधिक 197 सक्रिय मरीज रायपुर में है। वहीं 118 दुर्ग में और 56 बिलासपुर में हैं। सभी मरीजों का इलाज जारी है।

कोरोना नियंत्रण अभियान के राज्य नोडल अधिकारी डा. सुभाष मिश्रा ने बताया कि लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर जिला स्तर पर जांच और इलाज की व्यवस्था बेहतर करने निर्देश दिए गए हैं। लगातार सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों की पहचान कर संक्रमित मरीजों को इलाज उपलब्ध करा सकें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp