Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Corona Returns 5 देशों में कोरोना फिर से, भारत में भी केंद्र ने राज्यों को जारी किया अलर्ट

Corona Returns बीते कुछ दिनों में विभिन्न देशों में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, जिसके चलते भारत में भी केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। 5 देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कई सख्तियां लागू की गई है। ऐसे में भारत में भी केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अलर्ट जारी करते हुए कोरोना सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि नए वैरिएंट्स का समय रहते पता चलना जरूरी है, ऐसे में जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाना चाहिए।

चीन और अमेरिका में बढ़े कोरोना केस

बीते कुछ दिनों में चीन और अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को पत्र लिखकर कहा गया है कि सभी राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग पर जोर देना होगा।

भारत में अभी कोरोना के मामले ज्यादा नहीं

गौरतलब है कि भारत में अभी कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा नहीं निकल रहे हैं और मौत भी काफी कम हो गई हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को चिट्ठी में लिखा है कि अगर नए वैरिएंट्स की समय रहते पहचान करनी है, इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग भी करने जा रहे

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp