Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona पाबंदी? हवाई यात्रियों के लिए RT-PCR संबंधी फॉर्म अनिवार्य करने की तैयारी

Corona पाबंदी? चीन समेत अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। इसके मद्दनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय यात्रा से 72 घंटे पहले की गई आरटी-पीसीआर जांच की जानकारी भरने से जुड़े एयर सुविधा फॉर्म को फिर से अनिवार्य करने की तैयारी कर रहा है। यह नियम चीन और अन्य देशों (जहां कोरोन के मामले बढ़ रहे हैं) से आने वाले यात्रियों पर लागू होंगे। फॉर्म में कोरोना जांच रिपोर्ट के साथ पूर्ण टीकाकरण प्रमाण की जानकारी भी भरनी होगी।

अब बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय यात्रा से 72 घंटे पहले की गई आरटी-पीसीआर जांच के विवरण या चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाण की जानकारी देने संबंधी एयर सुविधा फॉर्म को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है। कुछ सप्ताह तक स्थिति पर नजर रखने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा था कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मंडाविया ने बताया था कि हमने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से भारत आने वाले लोगों की रैंडम आरटीपीसीआर जांच करना शुरू कर दिया है। हम महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।

चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई थी। इसके बाद सूत्रों ने बताया था कि दुनिया के कुछ हिस्सों में मामलों में हाल में हुई वृद्धि के कारण चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर यात्रियों की रैंडम जांच की जाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp