Thursday, October 29, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona जबलपुर में कोरोना के 20 मरीज मिले

Corona कोरोना की संक्रमण दर घटकर 4.67 प्रतिशत हो गई है। शुक्रवार को प्रशासन द्वारा जारी 506 सैंपल की रिपोर्ट में कोरोना के 20 मरीज सामने आए। 408 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही तथा 38 सैंपल वायरोलाजी लैब ने अमान्य कर दिए। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 24 घंटे के भीतर 18 लोगों ने कोरोना को हराया, जिन्हें आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। इस प्रकार जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 178 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रत्नेश कुरारिया ने बताया कि नागरिकों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रत्नेश कुरारिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है। वायरस से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सतर्कता बरतते हुए महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को टीके की तीसरी डोज निश्शुल्क लगाई जा रही है। रोजाना 75 केंद्रों में टीके लगाए जा रहे हैं। केंद्रों पर पहुंचकर टीके लगवाकर स्‍वयं और परिवार को सुरक्षित करें। उल्लेखनीय है कि शहर में लोग अब भी कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए सतर्क नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि यहां सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp