News24you

News you are looking for

CM Shivraj in Dindori मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अचानक पहुंचे शहपुरा, किसानों से की बात

CM Shivraj in Dindori मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अचानक पहुंचे शहपुरा, किसानों से की बात

CM Shivraj in Dindori मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डिंडौरी में तहसील मुख्यालय शहपुरा में दोपहर में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इसके पहले मुख्यमंत्री भोपाल से विमान से जबलपुर स्थित डुमना विमानतल आए। इसके बाद यहां से हेलीकाप्टर से डिंडौरी जिले में शहपुरा पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से ग्राम बेलगांव पहुंचे।

मुख्यमंत्री चौहान का डिंडौरी जिले के शहपुरा जाते समय अल्प प्रवास पर डुमना आगमन हुआ, जहां पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विमानतल पर स्वागत किया। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिंकुंज विज, जीएस ठाकुर, कमिश्नर बी. चंद्रशेखर, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी आर आर परिहार, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के सबसे बड़े बेलगांव जलाशय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा वह मौजूद किसानों से समस्याएं पूछीं। गौरतलब है कि बेलगांव जलाशय की नहरों से पानी रिसाव के चलते बड़ी संख्या में किसानों की फसलें प्रभावित होती थीं। इसी को लेकर सीएम तक जानकारी पहुंचने के बाद उनके द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर मौजूद जल संसाधन विभाग के इंजीनियर से जानकारी ली गई है। अधिकारियों को भी उनके द्वारा तलब किया जा रहा है।