News24you

News you are looking for

Chhindwara: पांढुर्ना के पास कंपलिंग टूटने से जीटी एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी

Cancelled Train: कोहरे के चलते 2आज कुल 216 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, यात्रा करने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

Chhindwara News: छिंदवाड़ा  । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा मेंसोमवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। पांढुर्णा में तेज रफ्तार जीटी एक्सप्रेस ट्रेन की कपलिंग टूट गई। इस दौरान ट्रेन दो हिस्से में बंट गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को जोड़कर आगे रवाना किया।

दरअसल पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की कपलिंग टूट गई। इस वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यात्रियों में काफी दहशत देखी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवेकी टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा लिया।

सोमवार सुबह पांढुर्णा से जीटी एक्सप्रेस ट्रेन नागपुर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन नरखेड़ के पास पहुंची, तो अचानक खंभा नंबर 960/12 के पास चलती ट्रेन की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन के पीछे के चार डिब्बे अलग हो गए। इन चार डिब्बों को छोड़कर ट्रेन करीब 400 मीटर आगे बढ़ गई। इस दौरान ट्रेन में बैठे सभी यात्री घबरा गए और अफरा तफरी मच गई।