Chandra Grahan 2021साल का पहला चंद्र ग्रहण इन चार राशि वालों के लिए शुभ

06_12_2020-surya_grahan_2020_effect_2020126_161530

Chandra Grahan 2021: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई के दिन होगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। इस वजह से भारत में इस चंद्रग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा। खास बात यह है कि चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के लिए लगेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि यह चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण होगा। भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष, कर्क, कन्य और मकर राशि पर शुभ प्रभाव डालेगा, जबकि अन्य राशि के लोगों को इस दौरान सावधान रहना होगा।

इन चार राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा चंद्रग्रहण

1. मेष

अचानक धन लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होगें। सेहत का ध्यान रखें।

2. कर्क

स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। व्यापारियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नए काम की शुरुआत हो सकती है। धन संचय के योग बनेंगे।

3. कन्या

नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। निवेश के लिए समय शुभ है।

4. मकर

आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बनेंगे। नए प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है।

You may have missed