Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडराष्ट्रीय

Chakda Xpress : अनुष्का शर्मा की फिल्म को लेकर बड़ा है प्लान, लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान समेत 3 बड़े स्टेडियम में होगी शूटिंग

Chakda Xpress अनुष्का शर्मा एक्टिंग में फिल्म चकदहा एक्सप्रेस के जरिए अपनी वापसी के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अनुष्का, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी।

पहली बार बड़े पर्दे पर अनुष्का क्रिकेट खेलती दिखेंगी इसलिए फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये अनुष्का की पहली स्पोर्ट्स बायोपिक होगी। अनुष्का ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है और वह प्रैक्टिस करती नजर आती रहती हैं।

इसी बीच में अब अनुष्का और बायोपिक चकदहा एक्सप्रेस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का वर्ल्ड के टॉप 4 क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली हैं, यानी कि वहां फिल्म की शूटिंग होगी।

बड़े स्टेडियम में होगी शूटिंग

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का लॉर्ड्स स्टेडियम, यूके के लिए रवाना होंगी। इसके बाद वह अमेरिका के Headingley stadium में शूट करेंगी। प्लान के मुताबिक अनुष्का भारत के भी बड़े स्टेडियम में शूटिंग करेंगी।

फिल्म को शानदार बनाने का प्लान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्ज के साथ नई स्पॉन्सरशिप डील की अनाउंसमेंट की है जो 2022 सीजन के लिए हेडिंग्ले में मुख्य प्रायोजक के रूप में कार्यभार संभालेगा। इसका मतलब कि अनुष्का और फिल्म की टीम फिल्म को बेस्ट बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। तो देखते हैं कि फिल्म अब क्या कमाल दिखाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp