Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

CBSE​​​​​​​ परीक्षा-2021:12वीं का प्रश्न बैंक जारी, परीक्षा आयोजन को लेकर 1 जून को समीक्षा बैठक; 10वीं का परिणाम 20 जून को

Cbse केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियाें की परीक्षा तैयारी में मदद के लिए प्रश्न बैंक जारी किए गए हैं। 1 जून को समीक्षा बैठक कर CBSE की ओर से 12वीं की परीक्षा तिथि का ऐलान किया जा सकता है। कक्षा 12वीं के 12 प्रमुख विषयों के प्रश्न बैंक जारी किए गए हैं। इनमें बिजनेस स्टडी, फिजिकल एजूकेशन, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, सोशोलॉजी, इंग्लिश कोर, मैथेमेटिक्स, अकाउंटेंसी, इकाेनॉमिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस और इंफार्मेटिक्स प्रैक्टिस के प्रश्न बैंक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

पूर्व में 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा सैंपल पेपर्स भी जारी किए जा चुके हैं। CBSE स्कूलों से संबंधित 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अपने विषय की तैयारी करने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट से सैंपल पेपर्स के साथ-साथ प्रश्न बैंक डाउनलोड कर सकेंगे। माना जा रहा है कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा आयोजन की तैयारी जारी रखे हुए है।

यहां से डाउनलोड करें
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in या cbse.nic.in के होम पेज question bank टैब पर कक्षा 12 पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। यहां से विद्यार्थी संबंधित विषय का प्रश्न बैंक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके आधार पर भी विद्यार्थी तैयारी कर सकेंगे।

12वीं की परीक्षा तिथि का इंतजार
देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते CBSE ने 14 अप्रैल को ही 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 2021 को स्थगित कर दी थी। CBSE कोरोना संक्रमण की स्थिति पर समीक्षा बैठक के बाद 12वीं की परीक्षा की संशोधित परीक्षा तिथि जारी करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के सुझाव के अनुसार, CBSE 1 जून 2021 को देश में कोविड -19 स्थिति पर समीक्षा के बाद परीक्षा की नई तिथियां जारी कर सकता है। परीक्षा आयोजन से 15 दिन पूर्व CBSE परीक्षा तिथि कार्यक्रम जारी करेगा।

10वीं का परिणाम 20 जून को
CBSE ने 10वीं के विद्यार्थियों के रिजल्ट तैयारी का फार्मूला एक दिन पहले ही जारी है। 20 जून को CBSE 10वीं का परिणाम जारी करेगी। इसके लिए CBSE की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि CBSE ने कोविड-19 को देखते हुए 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp