HOMEराष्ट्रीय

Shrikant Tyagi महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार

Shrikant Tyagi महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार

Shrikant Tyagi नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया को बताया कि उसे पकड़ने में कितनी मशक्कत करनी पड़ी। उसे मेरठ के पास से गिरफ्तार किया था और अब कमिश्नर ऑफिस में लाया गया है। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि ये लगातार भागता रहा। पहले एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन पहचान लिए जाने के डर से मुजफ्फरनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार आदि जगहों पर छिपता रहा।

श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश

यूपी पुलिस ने आखिरकार श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। गालीबाज श्रीकांत त्योगी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे नोएडा लाया जा रहा है। पूछताछ की जाएगी और कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ के दौरान ही पता चलेगा कि वह इतने दिनों तक कहां छिपा रहा और किसने उसे शरण दी। यूपी पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। श्रीकांत त्यागी को चार दिन तक शरण देने वाला नकुल त्यागी भी गिरफ्तार हुआ है। वह मेरठ के शास्त्री नगर का रहने वाला है। फरारी के दौरान नकुल त्यागी व ब्लाक प्रमुख बिल्लू की गाड़ी का प्रयोग श्रीकांत त्यागी ने किया था।

Show More
Back to top button