News24you

News you are looking for

Car Insurance: पानी में डूब गई है कार, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस? यहां जानें नियम

Car Insurance: पानी में डूब गई है कार, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस? यहां जानें नियम

Car Insurance Claim: देश में इन दिनों बारिश में ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जहां पर लोगों की कारें बारिश के पानी में डूब जाती है। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि इन महंगी कारों के पानी में डूबने या पानी भरने की वजह से अगर ये खराब हो जाए, तो क्या कार का इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

नंबर 1
  • आप जब भी कोई कार इंश्योरेंस लें, तो ये ध्यान रखें कि आपके इंश्योरेंस में ये प्रावधान हो जिसमें कंपनी प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों में क्लेम देती हो।
नंबर 2
  • अगर ऐसा न हो तो इंश्योरेंस लेते समय इस बात का पहले ही पता कर लें। इसके अलावा इंश्योरेंस के नियम-शर्तों और प्रावधानों को जरूर पढ़ें।
कर सकते हैं ये 4 काम:-
  1. गाड़ी में पानी भरने की स्थिति या उसके पानी में डूबने के बाद समय पर इंश्योरेंस क्लेम करें
  2. कार के इंजन में पानी चला गया है, तो उसे स्टार्ट करने से बचें
  3. डूबी हुई कार की वीडियोग्राफी कर लें और तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं
  4. कार के सभी दस्तावेजों को संभालकर रखें, क्लेम के समय इनकी जरूरत पड़ेगी।
क्या मिलता है क्लेम?
  • अगर आपकी कार बारिश के पानी में डूब जाती है या उसमें पानी भर जाता है और वो खराब हो जाती है आदि। तो ऐसी स्थितियों में कंपनी की तरफ से समान्य तौर पर इंश्योरेंस क्लेम देने का प्रावधान होता है।