News24you

News you are looking for

Bus Accident हिमाचल प्रदेश के ऊना में MP के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 27 घायल, कई गम्भीर

Bus Accident हिमाचल प्रदेश के ऊना में MP के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 27 घायल, कई गम्भीर

Bus Accident हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब में MP की श्रद्धालुओं से भरी एक बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 27 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि 11 लोगों को गंभीर चोंटे आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के वक्त मुबारिकपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस ऊतराई पर सड़क के बीच ही पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस के ब्रेक नहीं लगे और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इससे यात्री बुरी तरह से सहम गए। हादसे में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 34 श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे और कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुबारिकपुर के घे दा घट्टा में बस अचानक सड़क पर पलट गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना प्रवीण धीमान ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस हादसे की जांच की रही है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।