Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Bus Accident: सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज जा रही बस होलीपुरा में पलटी

सिहोर के बुदनी नगर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह 9 बजे के आसपास हुआ। यात्री बस सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान बुधनी के होलीपुरा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए भागे और यात्रियों को जैसे-तैसे बसों से निकाला गया।

जानकारी के अनुसार जिले के बुदनी एवं सलकनपुर के बीच होलीपुरा के पास अंधी रफ्तार से आ रही सुशील ट्रैवल्‍स की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एवं उसके बाद पलट गई। बस में 25-30 यात्री सवार थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बुदनी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुशील ट्रैवल्‍स की यह बस शिवपुर से नसरूल्लागंज के बीच में चलती है। बस शिवपुर से रवाना होकर नसरूल्लागंज जा रही थी, तभी होलीपुरा-ऊंचाखेड़ा के बीच बस अनियंत्रित हुई एवं सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp