HOMEMADHYAPRADESH

MP Corona New Guidelines कोरोना को लेकर मध्य प्रदेश में फिलहाल नहीं लगाए जाएंगे नए प्रतिबंध

कोरोना को लेकर मध्य प्रदेश में फिलहाल नहीं लगाए जाएंगे नए प्रतिबंध

MP Corona New Guidelines कोरोना की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां जारी रहेगी। अन्य सभी कार्यक्रम भी यथावत चलते रहेंगे लेकिन कहीं भी अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो, यह सुनिश्चित किए जाए।

MP Corona New Guidelines

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है चिंता की कोई बात नहीं लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है। सभी लोग मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। 15 से 18 वर्षो के बच्चों वैक्सिनेशन कार्यक्रम का अभियान चलेगा। बुजुर्गो के टीकाकरण को भी गति दी जाएगी।

Show More
Back to top button