HOME

Budh Gochar 2022: इन 4 राशियों के लोग हो जाएं खुश, 68 दिनों तक बुध बरसाएंगे धन

Budh Gochar 2022: बुध ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है। 25 अप्रैल को हुआ गोचर सभी राशियों के लिए बेहद अहम है। बुध ने मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध 21 दिन एक राशि में रहते हैं। हालांकि इस बार 68 दिनों तक वृषभ में रहेंगे। बुध 10 मई तक वृषभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। उसके बाद 3 जून तक वक्री रहेंगे। इस दौरान 27 दिन तक अस्त रहेंगे। बुध की स्थिति में परिवर्तनों का 4 राशियों को जबरदस्त फायदा होगा। यह गोचर उन्हें धन लाभ कराएगा।

इन राशि वालों के लिए होगा शुभ

मेष राशि (Aries)

बुध राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को राहत देगा। धन संबंधी सारी समस्याएं दूर होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी बुद्धिमानी और निष्ठा देख अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। छोटे निवेश भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थियों से उभर जाएंगे। किसी कोर्ट कचहरी का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। मन में नया जोश और उत्साह दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बुध का गोचर आपको खुशहाली देगा।

मिथुन राशि (Gemini)

बुध गोचर से मिथु राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचने की संभावना है। तरक्की पाने के लिए मेहनत करेंगे। परिवार का सुख और सहयोग पाएंगे। घर-वाहन खरीद सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। राजकीय मामले आपके पक्ष में होंगे। कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button