HOMEराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने थामा भाजपा का दामन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लंबे वक्त से अंदरुनी कलह झेल रही कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लंबे वक्त से अंदरुनी कलह झेल रही कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के मिशन यूपी 2022 की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि जितिन प्रसाद ब्राह्मण नेता हैं और उनको पाले में लाकर भाजपा ब्राह्मणों में संदेश देना चाहती है कि पार्टी उनके साथ है।

भाजपा सांसद और प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार यानी आज सुबह एक ट्वीट किया था कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में आज कोई बड़ी हस्ती पार्टी में शामिल होगी। इसके बाद से ही कयासबाजी शुरू हो गई थी। कांग्रेस के कई दिग्गज पार्टी आलाकमान से नाराज हैं। इसलिए गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, सचिन पायलट और जितिन प्रसाद के नाम पर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, इन नेताओं में सबसे अधिक चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की ही हो रही थी।

राहुल के करीब नेताओं में शुमार जितिन प्रसाद
जितिन प्रसाद धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा यूपी सरकार में उनके पास मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी। जितिन प्रसाद का नाम उन युवा नेताओं में शुमार रहा है, जो राहुल गांधी के करीबी हैं। इससे पहले राहुल के ही सबसे करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद भाजपा ने सिंधिया को राज्यसभा भेजा था।

Show More

Related Articles

Back to top button