News24you

News you are looking for

Blast in Mobile: जबलपुर में मोबाइल की बैटरी कुछ इस तरह ब्लास्ट हुई जैसे कोई बम

Blast in Mobile: जबलपुर में मोबाइल की बैटरी कुछ इस तरह ब्लास्ट हुई जैसे कोई बम

Blast in Mobile: जबलपुर में एक मोबाइल की बैटरी कुछ इस तरह ब्लास्ट हुई जैसे कोई बम हो। लिहाजा अगर आप भी मोबाइल की बैटरीफूलने पर उससे छेड़छाड़ करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए।

कहीं, ऐंसा न हो कि मोबाइल की बैटरी फट जाए और आपकी जान संकट में पड़ जाए। ऐसा ही एक मामला जयंती काम्पलेक्स में सामने आया है, जिसमें मोबाइल की दुकान खड़ा युवक मोबाइल की फूली हुई बैटरी से छेड़छाड़ करता है और बैटरी तेज धमाके के साथ फट जाती है। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जयंती काम्पलेक्स में मोबाइल रिपेयरिंग शाप में दुकानदार सामान्य रूप से बैठा था। दुकान के सामने खड़े ग्राहक और दुकानदार आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दुकान के सामने खड़ा एक युवक दुकान के काउंटर पर एक मोबाइल की फूली हुई बैटरी को खुरच रहा था। तभी अचानक बैटरी में तेज धमाका हुआ और बैटरी फट गई। बैटरी फटने से काउंटर में आग का गुबार उठ गया। दुकानदार व ग्राहक अपनी जान बचाकर वहां से भागे। कुछ देर बाद देखा तो एक युवक के हाथ में मामूली चोट लगी थी।