BJP Membership: भाजपा एवं भाजयुमो ने शुरु किया BJP का ऑनलाइन नवमतदाताओं का सदस्यता अभियान

कटनी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 को पार्टी द्वारा एमपी के मन में मोदी ‘सदस्यता अभियान 2023’ की शुरुआत की गई है। 7000230230 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से इस सदस्यता अभियान के अंतर्गत नव मतदाताओं को पार्टी से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, जिला अध्यक्ष  दीपक सोनी टंडन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा के मार्गदर्शन में आज भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी द्वारा नवमतदाता सदस्यता अभियान के अंतर्गत स्थानीय सुभाष चौक में सात दिवसीय वृहद सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

जिसमे सैकड़ों की संख्या में नवमतदाताओं ने मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न संस्थानों में भी कल से इस अभियान को और गति दी जाएगी।

आज इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री  अम्बरीष वर्मा, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार,  मनीष दुबे, जिला सह कार्यालय मंत्री यज्ञदत्त मिश्रा, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  संदीप गुप्ता, शांतनु दत्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव, आईटी संयोजक संकल्प तिवारी सहित युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनंत उरमलिया, सुमित जायसवाल, रेशु टुडहा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पारस जैन, आशु पटवा, लखन साहू के अतिरिक्त भाजयुमो के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version