BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का दावा- MP के दोनों उपचुनाव में भाजपा जीतेगी

BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का दावा- MP के दोनों उपचुनाव में भाजपा जीतेगी


भोपाल। प्रदेश में दो उप चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस बीच भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दावा किया है कि भाजपा प्रदेश के दोनों उपचुनाव में जीत हासिल करेगी। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष(BJP state president) वीडी शर्मा(VD Sharma) ने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने जौरा और आगर विधानसभा(Jaura and Agar assembly) में होने वाले उपचुनाव को जीतने का दावा किया।

वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी दोनों उपचुनाव में अपनी जीत दर्ज करा रही है, इसी के साथ उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात सुनकर उन्होंने काम शुरु किया किया है।

Exit mobile version