BJP प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा का कल कटनी प्रवास, BJP कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा का कल कटनी प्रवास, BJP कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे

Katni BJP भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद कल गुरुवार को सुबह 10.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय (Bjp Office katni) में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। जिलाध्यक्ष रामरतन पायल (Ramratan Payal) ने सभी से स्वागत की अपील की है।

श्री पायल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा* का कल 3 मार्च गुरुवार को कटनी प्रवास हो रहा है। श्री शर्मा यहां कल कई व्यक्तिगत कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पूर्व कल सुबह 10.30 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में समस्त भाजपाजनों से भेंट करेंगे।

कार्यकर्ताओं से चर्चा एवं अमूल्य मार्गदर्शन देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल  ने समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से अगर किया है कि सुबह 10. 30 बजे जिला कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष जी की भव्य आगवानी करें साथ उनका मार्गदर्शन प्राप्त करें। दिन के अन्य कार्यक्रमों के लिए समय आरक्षित रखा गया है। रात्रि 10.30 बजे प्रदेशाध्यक्ष जी रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल रवाना होंगे।

Exit mobile version