BJP प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा ने कटनी के लिए भेजीं 25 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन बनेगी जीवनदायनी, प्रदेशाध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कलेक्टर को किया भेंट

ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कलेक्टर को भेंट किया। इस मौके पर पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी,  चेतन हिंदुजा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी मौजूद थे।

कटनी। भारतीय जनता पार्टी लगातार कोरोना के इस काल मे सेवा कार्य कर रही है इसी क्रम में कटनी के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के द्वारा 25 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर प्रदान किये गए हैं। आज इन ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कलेक्टर को भेंट किया। इस मौके पर पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी,  चेतन हिंदुजा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी मौजूद थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि भाजपा के ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष तथा खजुुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा निरन्तर कटनी जिले के लिए कोविड के इस काल मे सहायता प्रदान कर रहे हैं। श्री शर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा के सभी जनप्रतिधि तथा देवतुल्य कार्यकर्ता यथा सम्भव लोगों की सेवा में जुटे हैं। आज कृतिम ऑक्सीजन मशीन जीवनदायनी मशीन के रूप में कटनी के जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार बनेगी।

जिलाध्यक्ष श्री पायल ने बताया कि कटनी के लिए खजुराहो सांसद ने 75 कन्संट्रेटर मशीन देने की घोषणा की थी जिसके तहत आज 25 मशीनें कटनी पहुंची हैं। इनमें से 20 कन्संट्रेटर मशीन सायना स्कूल स्थित सांसद कोविड केयर सेंटर तथा 5 मशीन बाबा माधवशाह अस्पताल को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आवंटित कर दिया है।


श्री पायल ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन में कटनी में प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा में जुटा है। सभी अपने अपने स्तर पर लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। हम सब मिलकर कोरोना से यह जंग जरूर जीतेंगे। उन्होनें कहा कि इन कृतिम ऑक्सीजन मशीन से किसी भी जरूरतमंद को त्वरित ऑक्सीजन मिल सकती है जिससे मरीज की प्राण रक्षा हो सकेगी। शीघ्र ही अन्य कन्संट्रेटर मशीन कटनी पहुंचेंगी।

उन्होंने पुनः कटनी के समस्त भाजपाजनों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कटनी जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का जन सेवा के लिए इसी तरह मार्गदर्शन प्रदान करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

Exit mobile version