Saturday, October 24, 2026
Latest:
BiharHOMEराष्ट्रीय

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली में जमकर मारपीट और कुर्सियां चलीं

Bihar News: बिहार में एक बार फिर अराजक स्थिति बनी यहां कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू उम्मीदवार के समर्थन और प्रचार के लिए आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली में जमकर मारपीट हुई और कुर्सियां चली।

सीएम नीतीश शुक्रवार को कुढ़नी विधानसभा उपचुना व में जदयू के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के समर्थन में रैली करने के लिए केरमा पहुंचे थे। यहां के हाईस्कूल के खेल मैदान में उनकी रैली आयोजित की गई थी । सीएम नीतीश जनसभा को संबोधित करते हुए रोजगार देने को लेकर अपनी बात कह रहे थे।

इसी दौरान सीटीईटी (CTET) और बीटीईटी (BTET) शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सीएम नीतीश कुमार की सभा के दौरान शिक्षक अभ्यर्थी, बैनर और तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। इसके बाद जेडीयू समर्थक भी इनसे भिड़ गए। इससे हंगामे की स्थिति बनी, जो धीरे-धीरे बढ़कर हाथापाई और फिर कुर्सियां चलाए जाने तक पहुंच गई। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp