News24you

News you are looking for

Bihar शिक्षक अभ्यर्थियों  के बाद अब  BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

Bihar शिक्षक अभ्यर्थियों  के बाद अब  BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

Bihar बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों  के बाद अब  BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सभी छात्रों पर लाठियां भी भांजीं है।

 

इस दौरान कुछ छात्र चोटिल भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि  ये सभी छात्र परीक्षा के पैटर्न के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। BPSC 67वीं पीटी परीक्षा 20 और 22 सितंबर को  प्रस्तावित है लेकिन छात्र परीक्षा के पैटर्न का विराध कर रहे हैं। इसी  मुद्दे पर बीते दिनों छात्रों ने पटना स्थित आयोग कार्यालय का सामने प्रदर्शन भी किया था।


जानें क्यों विरोध कर रहे छात्र
बता दें कि आयोग द्वारा परीक्षा दो दिनों में लेने और ‘परसेंटाइल’ तकनीक से रिजल्ट जारी करने के निर्णय का विरोध हो रहा था। छात्र परीक्षा को एक दिन में आयोजित करने की मांग कर रहे थे। छात्र विरोध में आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं।