Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Bharat jodo yatra राहुल बोले- लिख कर देता हूँ MP में कांग्रेस की सरकार बनेगी, BJP नजर नहीं आएगी

Bharat jodo yatra मैं यह लिखित में दे सकता हूं कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस क्लीन स्वीप करने जा रही है। बीजेपी कहीं नजर नहीं आएगी। मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति जानता है कि भाजपा ने पैसे से अपनी सरकार बनाई है। यह बात आज राहुल गांधी ने पत्रकारों से चर्चा में कही।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अभी विराम दिया गया है। 3 जनवरी से यात्रा फिर शुरू होगी। इस बीच, कांग्रेस नेता ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, देश में हिंसा और नफरत का माहौल है। बेरोजगारी बढ़ रही है। गरीब और गरीब हो रहे हैं। चंद लोगों के हाथों में बहुत सारा पैसा आ गया है। बकौल राहुल, यात्रा को चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यात्रा के बाद क्या करना है, यह भी हमने अभी सोचा नहीं है। यात्रा में सभी का स्वागत है। समान सोच वाले दल आ सकते हैं। इस क्रम में राहुल ने मायावती और अखिलेश यादव का नाम लिया।

Rahul Gandhi News: पढ़िए राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

मैं यह लिखित में दे सकता हूं कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस क्लीन स्वीप करने जा रही है। बीजेपी कहीं नजर नहीं आएगी। मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति जानता है कि भाजपा ने पैसे से अपनी सरकार बनाई है।

मैं चाहता हूं कि वे (भाजपा) हम पर आक्रामक हमला करें, इससे कांग्रेस पार्टी को अपनी विचारधारा को समझने में मदद मिलेगी। मैं उन्हें (बीजेपी को) अपना गुरु मानता हूं, वे मुझे रास्ता दिखा रहे हैं और जो नहीं करना है उस पर मुझे प्रशिक्षण दे रहे हैं।

इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया। कमलनाथ ने कहा कि 2024 में राहुल गांधी विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। देखने यही है कि कमलनाथ के बयान पर अन्य विपक्ष दलों और नेताओं की क्या रिएक्शन होती है, क्योंकि ममता बनर्जी की पार्टी समेत कई दल संकेत दे चुके हैं कि उन्हें राहुल गांधी की काबिलियत पर भरोसा नहीं है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp