HOMEMADHYAPRADESH

IMD Updates: जल्द ही भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है, फिलहाल तो लू चलेगी

IMD Updates जल्द ही भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है, फिलहाल तो लू चलेगी

IMD Alert IMD Updates  देश के तमाम उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। वैसे मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। IMD ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में गिरावट आएगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। लेकिन मौसम विज्ञान विभाग ने 24 घंटे के भीतर गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान भी जताया है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट दिख सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों को लगातार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में मामूली गिरावट के अलावा इस महीने गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्य प्रदेश के इलाकों में लू की संभावना जताई है।

केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दस्तक देने से कई दिन पहले ही बारिश का दौर शुरू हो गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार इस साल केरल में मई के अंतिम सप्‍ताह में मॉनसून पहुंचने की संभावना है। उत्तर भारत के राज्यों में इसके पहुंचने में कम से कम 15 दिन और लगेंगे। ऐसे में जून के पहले या दूसरे हफ्ते से पहले बारिश की संभावना कम ही है। ये जरुर है कि इस बीच कुछ इलाकों में, मौसमी हवाओं के मुताबिक तापमान में थोड़ी-बहुत कमी हो सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button