Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Bank holidays in May 2021:मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए इन तारीखों को

Bank holidays in May 2021: कोरोना की दूसरी लहर देश में तबाही मचा रही है। जानकारों का मानना है कि देश के लिए इस साल का मई का महीना काफी अहम रहने वाला है। इस बीच बैंकों में कामकाज के घंटे घटाने की बात चल रही है। बैंकों की संस्था SLBS ने कई राज्यों से अपील की है कि बैंकों के कामकाज को घटाकर 4 घंटे कर दिया जाए। इसके अलावा मई के महीने में 5 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। मई में ईद, अक्षय तृतीया और बुद्ध पूर्णिमा समेत कई त्योहार हैं, इस दिन कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। अगर आपकों बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराना है तो छुट्टियों का ध्यान रखकर घर से निकलें।

RBI की बेवसाइट के अनुसार मई में कुल 5 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इन छुट्टियों में कई छुट्टियां ऐसी भी हैं, जो राज्य के हिसाब से दी जाती हैं। कुछ त्योहार पूरे देश में नहीं मनाए जाते, बल्कि क्षेत्र विशेष में मनाए जाते हैं। इस वजह से सभी राज्यों में पूरे 5 दिन का अवकाश नहीं रहेगा।

जानिए किस दिन कहां होगी छुट्टी

May 2021 को मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन कोलकाता, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, चेन्नई, तिरुवंतपुरम, हैदराबाद, गुवाहटी, इंफाल, बेंगलुरु और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे।

7 May 2021 को जुमत उल विदा के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

13 May 2021 को ईद-उल-फितर की वजह से बेलापुर, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर और तीरुवंतपुरम में बैंक बंद रहेेगे।

14 May 2021 को परशुराम जयंति और रमजान-ईद के अलावा अक्षय तृतीया भी है। इस दिन भी कई शहरों में बैंकों बंद रहेंगे।

26 May 2021 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अगरतल्ला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपूर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंकों में कोई काम नहीं होगा।

इन छुट्टियों के साथ ही 2, 9, 16, 23 और 30 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी। वहीं, 8 और 22 मई को महीने का दूसरा और चौथा शनिवार होने से बैंकों में काम नहीं होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp