HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather Alert जबलपुर कटनी सहित कई जिलों में तेज बारिश की संभावना

MP Weather Alert जबलपुर कटनी सहित कई जिलों में तेज बारिश की संभावना

MP Weather Alert:  मानसून ट्रफ हिमालय से कुछ नीचे आने लगा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलाें में गरज–चमक के साथ वर्षा हाे रही है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शनिवार काे भाेपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागाें के जिलाें में कहीं–कहीं झमाझम वर्षा हाेने के आसार हैं। साथ ही आठ सितंबर के बाद वर्षा की गतिविधियाें में अौर तेजी आने की भी संभावना है। उधर शुक्रवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इंदौर में 31.4 मिलीमीटर वर्षा हुई- मलाजखंड में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मानसून ट्रफ अमृतसर, अंबाला, बरेली, आजमगढ़, छपरा, मालदा, बांग्लादेश हाेते हुए नागालैंड तक बना हुआ है। दक्षि ण–पूर्व अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से काेंकण हाेते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन बनी हुुई है। इसी तरह पूर्व–पश्चिम ट्रफ लाइन भी अरब सागर पर बने चक्रवात से लेकर दक्षिण–पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक अलग–अलग स्थानाें पर बनी इन मौसम प्रणालियाें के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते तापमान बढ़ते ही गरज–चमक के साथ मप्र के अधिकतर जिलाें में वर्षा की संभावना बनी हुई है।

Show More
Back to top button