HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

Bachpan Ka Pyaar देखते ही देखते स्टार बन गया बचपन का प्यार वाला लड़का Sahdev Dirdo:

Bachpan Ka Pyaar देखते ही देखते स्टार बन गया बचपन का प्यार वाला लड़का Sahdev Dirdo:

बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyaar) गाने से सोशल मीडिया के स्टार बने सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) को लेकर इन दिनों बज बना हुआ है। सहदेव का पहला ऑफिशियल गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने को रैपर बादशाह ने बनाया है।

गीत के नए संस्करण को हितेन ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल बादशाह ने लिखे हैं। और इस गाने में बादशाह के साथ सहदेव भी नजर आ रहे हैं। लेकिन गाने में उनका अंदाज जुदा है। इसी बात को लेकर लोग अब सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये तक कहना है कि ये बच्चा अकेले में सोचता होगा आखिर मैंने ऐसा क्या कर दिया कि मुझे ये सब करना पड़ा रह है।

सहदेव सिंगिग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के मंच तक भी पहुंच चुके हैं। सहदेव के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाने पर ‘इंडियन आइडल 12’ के सभी कंटेस्टेंट ने परफॉर्म भी किया था।

बचपन का प्यार (Bachpan Ka Pyaar) फेम सहदेव दिर्दो छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले हैं। उनके गाने पर कई रील भी बन चुके हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button