Automobile News : होंडा ला रही है “Hornet 750” , इस बड़ी कम्पनी को दे सकती है टक्कर

होंडा की यह नई बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक को टक्कर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक Honda Hornet 750 में 1419mm का व्हीलबेस होगा और इसका वजन करीब 190 किलोग्राम होगा।

ऑटोमोबाइल। होंडा अगले साल तक अपने कई टू-व्हीलर व्हीकल को लॉन्च करने की तैयारियों में लगा है। इसी बीच होंडा की नई स्ट्रीटफाइटर बाइक की जानकारी लीक हो चुकी है। पिछले साल नवंबर ने पहली बार कंपनी ने इसका टीज़र जारी किया था। यहाँ बात Honda Hornet 750 की हो रही है। यह बाइक 2023 तक ऑटोमोबाइल मार्केट में एंट्री लेने वाली है। इससे पहले भी बाइक की जानकारी लीक हो चुकी है।

 

 

होंडा की यह नई बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक को टक्कर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक Honda Hornet 750 में 1419mm का व्हीलबेस होगा और इसका वजन करीब 190 किलोग्राम होगा। ऐसा व्हीलबेस Ducati मॉन्स्टर में भी देखा जा चुका है। वहीं इसका हैन्डलबार 779cm का होगा। बाइक में स्पोर्टिंग हैंडलिंग दी गई है। कंपनी ने बाइक में 755cc पैरलेल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन जोड़ा है, जो 90.5bhp पॉवर और 74.9 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। ऐसा मोटर आने वाली ADV, ट्रांससाल्प 750 में भी जोड़ा गया है।

 

 

साथ ही बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। टीज़र के मुताबिक बाइक की डिजाइन काफी आकर्षक है। इसे खासकर युवाओं को देखते हुए डिजाइन किया गीस है। अंदाजा लगाया जा रहा है की होर्नेट 750 में ABS, टीएफ़टी, ट्रैक्शन, इडेयली, राइडिंग मॉडल्स और राइडर एड्स दिया गया है।

Exit mobile version