HOMEखेल

Asia Cup 2022 Final: इमरजेंसी जैसे हालात, कठिन समस्या से जूझ रही श्रीलंका ने पाक को हरा कर जीत लिए एशियाकप और दिल

इमरजेंसी जैसे हालात, कठिन समस्या से जूझ रही श्रीलंका ने पाक को हरा कर जीत लिए एशियाकप और दिल

Asia Cup 2022 Sri Lanka vs Pakistan Final: श्री लंका के हालात किसी से छिपे नहीं यहां भारी आर्थिक संकट से हर कोई जूझ रहा बावजूद लंका के शेरों ने एशियाकप जीत लिया।

श्रीलंका ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने इससे पहले 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप का खिताबा जीता था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और श्रीलंका ने 6 विकेट पर 170 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का तीसरी बार एशिया कप जीतने का सपना टूट गया। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने 4 और वानिंदु हसरंगा ने 3 विकेट लिए।

पाकिस्तान से मिले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 22 के स्कोर पर लगातार दाे विकेट गंवा दिए। प्रमोद मदुशन ने पहले तो कप्तान बाबर आजम (5) और फिर फखर जमां (0) को खाता खोले बिना बोल्ड कर दिया। इसके बाद मोहम्मद रिजवान (55) ने इफ्तिखार अहमद (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदाें पर 71 रन की साझेदारी की। इफ्तिखार ने 31 गेंदों पर दो चौका और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद नवाज (6) भी मदुशन का तीसरा शिकार बन बैठे।

Show More

Related Articles

Back to top button