HOME

देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत से लहरा रहा भाजपा का परचम: नन्दी

 

मंत्री नन्दी और महापौर ने शहर दक्षिणी विधानसभा के 80 सेक्टर संयोजकों व 28 वार्ड अध्यक्षों को सपरिवार किया सम्मानित

आंग्ल नव वर्ष की दी बधाई, कार्यकर्ताओं ने सपरिवार लिया समारोह का आनंद

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार की रात अपने बहादुरगंज स्थित आवास शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर संयोजकों, वार्ड अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों का सपरिवार सम्मान समारोह आयोजित किया। मंत्री नन्दी ने समारोह में सपरिवार शामिल हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया व कार्यकर्ताओं के मेहनत, लगन एवं निष्ठा की चर्चा की। पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल हुए भाजपा के सभी 80 सेक्टर संयोजकों, 28 वार्ड अध्यक्षों व 5 मंडल अध्यक्षों ने सपरिवार समारोह का आनन्द लिया। समारोह में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जहां संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों के अनुभवों को साझा किया। वहीं गीत, कविता, चुटकुला भी सुनाया। इस दौरान गीत संगीत के बीच सभी ने सपरिवार समारोह का आनंद लिया। मंत्री नन्दी ने समारोह में सपरिवार मौजूद सेक्टर संयोजकों, वार्ड अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों के बीच कहा कि भाजपा संगठन में न कोई छोटा है, न कोई बड़ा है। एक-एक कार्यकर्ता बराबर है, जो अपने दायित्यों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। पार्टी के संयोजक व वार्ड अध्यक्षों की मेहनत व निष्ठा से ही आज संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी एक बड़े परिवार और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आज इसलिए सामने आई है क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी और संगठन के प्रति पूर्ण रूप से निष्ठावान हैं। कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने समाज सेवा में अपना योगदान किया।
महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के 80 पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के 80 सेक्टर संयोजक शहर के विकास कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी 18-18 घंटे काम कर रहे हैं, जिससे सभी को प्रेरणा मिलती है। केवल एक पार्टी के नाते हीं बल्कि परिवार के नाते भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान है। तेज तर्रार मंडल अध्यक्षों की वजह से आज विकास कार्य आगे बढ़ रहा है। नया वर्ष ढेर सारी खुशियां लेकर आए। हम सभी एक परिवार की तरह मिल कर रहें। आने वाले वर्षों में भारतीय जनता पार्टी का परचम देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमेशा लहराता रहेगा। इस दौरान आर्यकन्या डिग्री काॅलेज की प्राचार्य डा रमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, दिनेश विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, रणविजय सिंह, दिलीप केसरवानी, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button