HOMEMADHYAPRADESH

CM शिवराज सिंह चौहान ने बनाया 250 दिन लगातार पौधे रोपित करने का रिकॉर्ड

CM शिवराज सिंह चौहान ने बनाया 250 दिन लगातार पौधे रोपित करने का रिकॉर्ड,

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश और प्रदेश की राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न् क्षेत्रों में लगातार 250 दिन पौधे रोपने का रिकार्ड बनाया है। वे रोज एक पौधा लगाते हैं और 19 फरवरी 2021 के बाद से आज तक उनका एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जिस दिन पौधा न रोपा हो। इस बहाने मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को पर्यावरण के प्रति सचेत करने के साथ उन्हें पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के शंभुधारा क्षेत्र में 19 फरवरी (नर्मदा जयंती) को रूद्राक्ष और साल का पौधा रोपकर मुख्यमंत्री ने एक पौधा रोज लगाने का संकल्प लिया था। यह संकल्प न केवल प्रदेशवासियों के लिए पर्यावरण सरंक्षण का संदेश था, बल्कि पर्यावरण के लिए जन भागीदारी जुटाने का प्रयास भी था, जो अब फलीभूत भी हो रहा है। उनकी सुबह की शुरूआत पौधारोपण के साथ होती है।

वे चाहे भोपाल में हों या दिल्ली में, या फिर किसी संभाग, जिला, तहसील, गांव में। पौधा लगाना नहीं भूलते हैं। इस अभियान की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील भी की थी कि पेड़ों की सुरक्षा कर प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन में योगदान दें।

पर्यावरण के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य व्यापी ‘अंकुर अभियान” चलाया। जिसमेंं चार लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन पंजीयन कराकर पौधे लगाए हैं। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की जीवनदायनी नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए ‘नमामि देवी नर्मदे” यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ नर्मदा जल को स्वच्छ बनाए रखने, बल्कि नर्मदा के दोनों तटों पर व्यापक पौधारोपण कर प्रकृति एवं पर्यावरण के लिए व्यापक जनभागीदारी भी जुटाई।

Show More

Related Articles

Back to top button