ज्योतिष

Horoscope 7 May 2021: क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज का राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से जूझ सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

वृष: पारिवारिक कार्यों में किसी समस्या से जूझते रहेंगे। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। नए आर्थिक व सामाजिक संबंध स्थापित होंगे।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन इस दौरान अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संतान या शिक्षा के कारण पालकों को मानसिक तनाव रहेगा। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए अन्यथा बड़ा नकुसान हो सकता है।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रोजगार मिलने की संभावना है और साथ ही आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
सिंह: सत्ता से आर्थिक लाभ मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी हो सकती है।

कन्या: अपने लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कुछ पारिवारिक और व्यावसायिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सचेत रहकर काम करें।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सफल होगा।

वृश्चिक: आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। उपहार या सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दुर्घटना या गलत संगत के कारण समस्या हो सकती है, इसलिए इसके प्रति विशेष सतर्क रहे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु: स्वास्थ्य के अलर्ट रहें। बुद्धि कौशल से किया गया सफल हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम बिल्कुल न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button