HOMEKATNI

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही संगठन और सरकार:  रामरतन पायल

दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं जिला भाजपा कार्यालय में पं दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर किया गया नमन

कटनी। एकात्ममानववाद दर्शन अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने अंत्योदय की कल्पना को साकार कर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के सपने को आज केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकार तथा भाजपा संगठन सेवा ही संगठन के माध्यम से साकार कर रहा है। आज पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्य तिथि पर यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने दीनदयाल जी को नमन करते व्यक्त किये।

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही संगठन और सरकार:  रामरतन पायल

जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।  इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवम जिला भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि दीनदयाल जी प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्त्व दिया। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय का सिद्धांत दिया जिसे आज भाजपा की सरकार पूर्ण कर रही हैं। सभी उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करता हूं।

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही संगठन और सरकार:  रामरतन पायल

विधायक संदीप जायसवाल ने दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन भर एकात्म मानववाद व अन्त्योदय के सिद्धांत पर चलने वाले दीनदयाल जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। समर्पण दिवस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, पीताम्बर टोपनानी ने भी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन,जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, दीपक टंडन सोनी, अर्पित अग्रवाल, अम्बरीश वर्मा,यज्ञदत्त मिश्रा,  शिवम शर्मा, एडवोकेट वीरेन्द्र मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी,  वागीश आनंद, श्रीमती सपना सरावगी, देवेन्द्र सोनी, मयंक गुप्ता, संजय पटेल,  आशीष तिवारी, श्री इंद्रा मिश्रा, श्रीमती सकुंतला सोनी, अमन पांडे आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही ।

समर्पण निधि संग्रह अभियान में भागीदारी

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही संगठन और सरकार:  रामरतन पायल

पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि से प्रारम्भ समर्पण निधि संग्रह अभियान आज से प्रारम्भ हुआ जिसमें उपस्थित भाजपा जनों ने अपना अपना समर्पण प्रदान किया। इसी तरह बूथ स्तर पर भी आज समर्पण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से समर्पण लिया गया।

कमलपुष्प के तहत वयोवृद्ध महिला नेत्रियों का जिलाध्यक्ष ने घर जाकर किया सम्मान

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही संगठन और सरकार:  रामरतन पायल

आज दीनदयाल जी की पुण्य तिथि के साथ बूथ विस्तारक योजना का अभियान भी जारी है। बूथ स्तर पर संगठन विस्तार के इस अभियान को शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य के तहत बूथ विस्तार, संगठन एप में डेटा संग्रह का कार्य तथा बूथ स्तर पर भाजपा जनसंघ के बुजुर्ग मार्गदर्शक नेताओ का सम्मान कमल पुष्प अभियान के तहत किया जा रहा है। इसी के तहत आज एनकेजे मण्डल जनसंघ से भाजपा तक अपने मार्गदर्शन से पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने में योगदान देने वाली महिला नेत्री श्रीमती हेमलता श्रीवास्तव एवं श्रीमती विमला प्यासी का जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल ने उनके गृह निवास जाकर सम्मान किया। श्री पायल के साथ मण्डल अध्यक्ष  मनीष दुबे, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, जिला सह कार्यालय मंत्री  यज्ञदत्त मिश्रा ने दोनों मातृ शक्तियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों महिला नेत्री अपने बीच जिलाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी को पाकर अभिभूत थीं। दोनों ने पार्टी को आशीर्वाद प्रदान किया।

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही संगठन और सरकार:  रामरतन पायल

बूथ पहुंचकर किया दीनदयाल जी को याद

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही संगठन और सरकार:  रामरतन पायल

पण्डित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिले के समस्त बूथों में उन्हें नमन किया गया। इसी क्रम में जिला कार्यालय में कार्यक्रम के पश्चात जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल एनकेजे मण्डल के बूथ क्रमांक 130 पहुंचे यहां भारत माता, दीनदयाल जी उपाध्याय डॉ श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही सभी को दीनदयाल जी के बताए आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। इस अवसर पर बूथ के समस्त कार्यकर्ता बाबू सिंह, पीके पाण्डेय, अमन खटीक, अनूप जायसवाल, मनीष दुबे, आकाश पटेल, प्रमोद सोनी, कपिल मिश्रा, पन्ना लाल पटेल, राज सेन, शिव कुमार गुप्ता, रमेश विश्वकर्मा, सन्नी निषाद, अजित सिंह, दिलबाहर गुप्ता अकबर खान मोंटी तिवारी उपस्थित थे।

सांसद जनसुविधा केंद्र में किया गया दीनदयाल जी को नमन

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही संगठन और सरकार:  रामरतन पायल

कटनी। आज पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्य तिथि सांसद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के जनसुविधा केंद्र कार्यालय में दीनदयाल जी को नमन किया गया। जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने पुष्पांजलि अर्पित की।

दीनदयाल जी की एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय की कल्पना को साकार कर रही संगठन और सरकार:  रामरतन पायल

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, सह कार्यालय मंत्री यज्ञदत्त मिश्रा, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शकुंतला सोनी, सांसद निज सहायक विकास द्विवेदी, इंद्र मिश्रा, आशीष तिवारी सहित कई भाजपाजन उपस्थित थे।

 

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button