Healthराष्ट्रीय

World Oral Health Day 2021: आज है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे, जानें इसका इतिहास और महत्व

नई दिल्ली। हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस क्रम में आज दुनियाभर में विश्व ओरल हेल्थ डे मनाया जा रहा है। इसे पहली बार साल 2013 में मनाया गया था। जब वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन ने इसकी शुरुआत की थी। इसका मुख्य मकसद लोगों को मुंह की सफाई के प्रति जागरूक करना है। डॉक्टर्स हमेशा लोगों को एक दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। खबरों की मानें तो बड़ी संख्या में लोग मुख की बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनमें ओरल कैंसर प्रमुख हैं। इसके अलावा, दांतों में सड़न, पायरिया समेत कई अन्य बीमारियां हैं। धूम्रपान और तंबाकू चबाने से भी मुंह की बीमारियां होती हैं। आइए, वर्ल्ड ओरल डे के बारे में विस्तार से जानते हैं-

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का इतिहास

वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन ने साल 2013 में लोगों में मुंह की सफाई और मुंह को स्वस्थ रखने के लिए वर्ल्ड ओरल डे मनाने की शुरुआत की थी। इसके बाद से हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। साथ ही कैंपेन भी लांच किया गया, ताकि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। इस साल का थीम Be Proud Of Your Mouth है।

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का महत्व

आधुनिक समय में लोग खराब जीवनशैली, अनुचित खानपान और तनाव के चलते कई प्रकार की बीमारियां से परेशान हैं। इनमें मुंह की बीमारियां भी शामिल हैं। लोगों को अपनी सेहत के साथ मुंह का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए रोजाना दो बार ब्रश करें। इससे मुंह की बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

मुंह का ख्याल कैसे रखें

-धूम्रपान करने से दांतों में पीलापन आ जाता है। इसके लिए सबसे पहले स्मोकिंग को न कहें।

-दांतों को स्वस्थ और साफ़ रखने के लिए रोजाना सुबह में जागने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें। इससे दांतों की चमक बरकरार रहती है।

-हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा के पेस्ट को दांतों पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही मुंह बैक्टीरिया मुक्त रहता है। इससे प्लेग का खतरा भी कम हो जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button